माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड को देखते हुए जनपद चम्पावत में स्थापित सीएम ज्ञान केंद्र ‘नीड’ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए हीटर की व्यवस्था की गई है।
इसका उद्देश्य कड़ाके की ठंड के दौरान विद्यार्थियों के पठन-पाठन को सुगम एवं आरामदायक बनाना है, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इससे स्थानीय छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि सीएम ज्ञान केंद्र जिले के ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संसाधन के रूप में कार्य कर रहा है, जहाँ विद्यार्थी ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और ऐसे छोटे-छोटे कदम भविष्य में बड़े सकारात्मक बदलाव का आधार बनते हैं।


