in , , ,

शौर्य स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को टनकपुर कोतवाली में दी गई श्रद्धांजलि

प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

टनकपुर, 21 अक्टूबर। शौर्य स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को कोतवाली टनकपुर में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद जवानों के अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कोतवाली के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शहीद पुलिस जवानों के देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा के लिए दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। पुलिसकर्मियों ने उनके सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र के लिए गौरव बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शौर्य स्मृति दिवस पुलिस बल के उन वीर जवानों के साहस और समर्पण को याद करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका त्याग और बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एनएचपीसी की सराहनीय पहल से स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती

प्रोजेक्ट SHE से बेटियों को मिलेगा स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश, भारत विकास परिषद व ACIC की संयुक्त पहल