in , ,

1. देहरादून में IEI की 24वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, इंजीनियरिंग क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर जोर

ई. चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई IEI की वार्षिक आम सभा, हिमांशु अवस्थी ने प्रस्तुत की केंद्र की गतिविधियों की जानकारी

Oplus_131072

देहरादून, 17 अक्टूबर। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड राज्य केंद्र, देहरादून की 24वीं वार्षिक आम सभा (सत्र 2025-26) शनिवार को आयोजित की गई। सभा में केंद्र के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों और अभियंताओं ने प्रतिभाग कर तकनीकी गतिविधियों, व्यावसायिक विकास तथा इंजीनियरिंग क्षेत्र में ज्ञान के प्रसार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. चंद्र प्रकाश शर्मा, FIE, अध्यक्ष, IEI उत्तराखंड राज्य केंद्र ने की। इस दौरान ई. हिमांशु अवस्थी, FIE, मानद सचिव ने केंद्र की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। सभा में सत्र 2025-26 के दौरान आयोजित तकनीकी कार्यक्रमों तथा अभियंताओं के व्यावसायिक विकास से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में ई. नरेंद्र सिंह, FIE, मेंटर एवं पूर्व अध्यक्ष, IEI कोलकाता और ई. एस. पी. एस. राघव, FIE, संयोजक, वित्त समिति, IEI उत्तराखंड राज्य केंद्र की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर ई. गरिमा शर्मा, कार्यकारिणी समिति सदस्य, IEI उत्तराखंड राज्य केंद्र एवं सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून ने वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। वहीं, ई. मुकेश मोहन, निदेशक, IEI सिविल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला ने प्रयोगशाला की गतिविधियों, कार्यप्रणाली और तकनीकी परीक्षण सुविधाओं की जानकारी देते हुए इंजीनियरिंग क्षेत्र में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

वार्षिक आम सभा में केंद्र की प्रगति, वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों और आगामी सत्र में तकनीकी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के विषयों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित अभियंताओं ने तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान, नवाचार और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ ही समाज के विकास में अभियंताओं की भूमिका को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन मानद सचिव ई. हिमांशु अवस्थी, FIE के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर टनकपुर में विधिक जागरूकता शिविर, युवाओं को शिक्षा और अधिकारों के प्रति किया प्रेरित

टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद