भारत विकास परिषद, शाखा टनकपुर द्वारा रविवार को टनकपुर में भव्य समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी गायन प्रतिभा, अनुशासन और सामूहिकता का शानदार परिचय दिया। हिंदी एवं संस्कृत में प्रस्तुत देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत गीतों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भुवन जोशी ने की। कार्यक्रम का संचालन अंकुर टंडन, विनय अग्रवाल एवं श्री मनुसर्वा आर्य ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बनबसा से रवींद्र पांडे तथा खटीमा से दीपक सिंह एवं नर सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए परिणाम घोषित किए।

प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, ब्लू माउंटेन स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा पैरामाउंट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों को अतिथियों एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, डॉ. देवी दत्त जोशी, भारत विकास परिषद के पर्यवेक्षक अनिल मित्तल, महामंत्री हरीश शर्मा, खटीमा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दीपक बतरा सहित टनकपुर के गणमान्य नागरिक सुरेश अग्रवाल, गुरु चरण लाल शर्मा एवं भगवत शरण मौजूद रहे।
इस अवसर पर परिषद के सचिव सत्यप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल सारदा, राजीव अग्रवाल, दीपक सारदा, राजीव चड्ढा, दीपक जैन, वैभव अग्रवाल, गिरीश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, रवि कुमार, विभोर गर्ग, कैलाश गहतोड़ी, अजय देवपा, प्रीति गहतोड़ी, रेखा जोशी, सीमा अग्रवाल, शिखा शारदा, अनीता शारदा, सुधा शारदा, विमी आर्य, छवी गुप्ता, बीना अग्रवाल, सदाशा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद का यह आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, हिंदी एवं संस्कृत भाषा के प्रति प्रेम तथा सामूहिकता की भावना विकसित करने का सार्थक प्रयास भी साबित हुआ। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। परिषद का यह प्रयास टनकपुर क्षेत्र में नई पीढ़ी को संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया। 🌹🙏

