in , ,

टनकपुर में खेल महाकुंभ के राज्य स्तरीय चयन ट्रायल, 21 बॉक्सरों का चयन

अंडर-14, अंडर-19 और अंडर-20 वर्ग में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

टनकपुर। खेल महाकुंभ बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 12 सितंबर 2026 को स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर ने बताया कि चयन ट्रायल के दौरान अंडर-14 बालिका वर्ग में 38–40 किलोग्राम भार वर्ग में गीता, 42–44 किलोग्राम में पूजा तथा 44–46 किलोग्राम में सोनाक्षी का चयन किया गया।

अंडर-14 बालक वर्ग में 40–42 किलोग्राम में यतिन चंद्र, 42–44 किलोग्राम में नैतिक, 44–46 किलोग्राम में मयंक रावत, 46–48 किलोग्राम में अमित कुमार, 48–50 किलोग्राम में हिमांशु तथा 50–52 किलोग्राम में मयंक का चयन हुआ।

अंडर-19 बालिका वर्ग में 44–46 किलोग्राम में स्नेहा, 46–48 किलोग्राम में समीक्षा, 52–54 किलोग्राम में प्रीति तथा 54–57 किलोग्राम में साक्षी ने चयन हासिल किया।

वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में 46–48 किलोग्राम में ललित, 48–50 किलोग्राम में कृष्णा, 50–52 किलोग्राम में सुजल, 52–54 किलोग्राम में उत्सव, 54–57 किलोग्राम में आयुष खनका, 57–63 किलोग्राम में तुषार तथा 63–66 किलोग्राम में अर्जुन का चयन किया गया।

अंडर-20 बालिका वर्ग में 57–60 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी का चयन हुआ। इस प्रकार विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में कुल 21 बॉक्सरों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया।

चयन ट्रायल के दौरान फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुपाल, ताइक्वांडो प्रशिक्षक इमरान अली, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, सेपक टाकरा प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह हीरा तथा दीपक उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय चयन हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कर्मचारियों के हक की लड़ाई होगी तेज, टनकपुर में उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की क्षेत्रीय बैठक