in , ,

नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने खेलकर किया शुभारंभ

खेल से स्वस्थ समाज की ओर बढ़ा कदम, स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन कोर्ट में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन एवं ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से पूल्ड आवास स्थित बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ स्वयं बैडमिंटन खेलकर किया।

प्रतियोगिता में 35 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर क्षेत्र से पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आयोजन में जिला गंगा समिति, चम्पावत का भी सहयोग रहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भोपाल सिंह मेहता, सचिव सचिन वर्मा, पंकज वर्मा एवं विष्णु गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, डीओ पीआरडी जसवंत सिंह खड़ायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🇮🇳 “शहीदों को नमन, प्रतिभाओं का सम्मान—टनकपुर में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस” 🌹

🥇 “तिरंगे की शान में मनाया स्वतंत्रता दिवस, टनकपुर पावर स्टेशन ने विद्युत उत्पादन में रचा नया कीर्तिमान”