in , ,

प्रकृति से प्रेम की मिसाल बने टनकपुर के युवा, श्यामलाताल में चलाया स्वच्छता अभियान

“सरकार का इंतजार नहीं, खुद संभाली श्यामलाताल की सफाई—टनकपुर के युवाओं को सलाम” 👏🌿

टनकपुर। स्वच्छ उत्तराखंड और स्वच्छ पर्यटन स्थलों का संदेश लेकर टनकपुर के युवाओं ने एक बार फिर सराहनीय पहल की है। रविवार को टनकपुर से श्यामलाताल पहुंचे युवा कुमुद जोशी, अमित, भावित भट्ट, शिवम भट्ट और मयंक पंत ने झील एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित किया।

युवाओं की इस पहल की वहां मौजूद पर्यटकों ने भी सराहना की। युवाओं ने कहा कि श्यामलाताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और इसकी खूबसूरती को बनाए रखना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि हर नागरिक और पर्यटक की जिम्मेदारी है।

युवाओं ने बताया कि पिछले सप्ताह भी उनके द्वारा श्यामलाताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया था। इसके बावजूद क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा दिखाई देने पर उन्होंने दोबारा सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया।

अमित ने कहा कि श्यामलाताल एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, इसलिए इसे स्वच्छ और सुंदर रखना सभी का दायित्व है। भावित भट्ट ने कहा कि प्राकृतिक स्थल पर फैली गंदगी देखकर उन्हें पीड़ा होती है और इसी भावना ने उन्हें सफाई के लिए प्रेरित किया।

शिवम भट्ट ने कहा कि पर्यटकों को यदि स्वच्छ वातावरण मिलेगा तो श्यामलाताल की अच्छी छवि बनेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं कुमुद जोशी ने झील क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान लगाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि पर्यटक कूड़ा निर्धारित स्थान पर डाल सकें।

मयंक पंत ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

टनकपुर के इन युवाओं ने अपने प्रयास से यह संदेश दिया कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से की जाए तो समाज भी प्रेरित होता है। युवाओं ने संकल्प लिया कि श्यामलाताल को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं और प्रकृति को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🥇 “तिरंगे की शान में मनाया स्वतंत्रता दिवस, टनकपुर पावर स्टेशन ने विद्युत उत्पादन में रचा नया कीर्तिमान”

“वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, टनकपुर में युवा मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध