in , ,

2. मुकेश जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने किया राज्य मंत्री डॉ. नवीन चंद्र पंत का अभिनंदन, विभागीय योजनाओं और कार्यों की साझा की जानकारी

टनकपुर में राज्य मंत्री डॉ. नवीन चंद्र पंत क संस्कृत भाषा और सांस्कृतिक विरासत पर हुआ संवाद

Oplus_131072

टनकपुर। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र पंत के टनकपुर आगमन पर युवाओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने उनका स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. नवीन चंद्र पंत ने युवाओं के साथ संवाद कर उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण तथा संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

डॉ. पंत ने युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कृत भाषा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान है। इसके संरक्षण और संवर्धन में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि राज्य मंत्री डॉ. नवीन चंद्र पंत द्वारा युवाओं के बीच पहुंचकर अपने अनुभव एवं विभागीय जानकारियां साझा करना सराहनीय पहल है। इस तरह के संवाद से युवाओं को सरकार के विभागीय कार्यों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है।

इस दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री जतिन देऊपा, ओबीसी मोर्चा कुमाऊं सहसंयोजक रवि कुमार प्रजापति, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष टनकपुर मनीष बिष्ट, मंडल अध्यक्ष बनबसा मनोज कश्यप, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील नरियाल, मंडल महामंत्री तनुज जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष नीतू बिष्ट, पूर्व नगर मंत्री सनी यादव, मंडल मंत्री नितिन डांगी, मंडल उपाध्यक्ष विनोद गढ़कोटी, सौरभ गुप्ता, मंडल मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, विकास आर्य, मिलन सिंह, सुमित सहित तमाम युवा उपस्थित रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर टनकपुर में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व चेयरमैन स्व. चंदी प्रसाद की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, जन चेतना दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम