in ,

चम्पावत, 24 जनवरी 2026, सूवि। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं को दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 (25 जनवरी) के अवसर पर जिला सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा विशेषकर युवाओं में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी, चित्रकला प्रतियोगिता में शिफा एवं अपूर्वा तथा निबंध प्रतियोगिता में अमित सिंह को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, दिया महर एवं दिया रावत को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रक्रिया तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सभी से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर 8 नए मतदाताओं को उनके वोटर आईडी कार्ड प्रदान किए गए तथा उपस्थित सभी लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए शिक्षा, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र सिंह, जीवन कलोनी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3000 रुपये कैश, चावल और चीनी… तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने 2.15 करोड़ परिवारों को पहुंचाया पो

टनकपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया