टनकपुर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के तत्वावधान में आज टनकपुर क्षेत्र में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस विभिन्न स्थानों पर उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बूथ संख्या 01 की बीएलओ सुषमा गुप्ता, बूथ संख्या 150 की बीएलओ चित्रा कश्यप, बूथ संख्या 151 की बीएलओ निर्मला बोहरा एवं चंद्रा तड़ागी की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली टनकपुर में हितेश वर्मा, गुरजीत सिंह, शंकर एवं उनकी टीम, राजकीय उप चिकित्सालय में डॉ. मानवेंद्र शुक्ला, नर्सिंग व अन्य स्टाफ, तहसील टनकपुर में सुनील वाल्मीकि सहित मतदाताओं तथा मनिहार गोठ क्षेत्र में आम वोटरों की उपस्थिति में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्ग मतदाताओं एवं प्रथम बार मतदाता बने युवाओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी तथा 25 जनवरी 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति आदरणीय प्रतिभा पाटिल द्वारा पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत की गई। तब से यह दिवस लोकतंत्र के पर्व के रूप में निरंतर मनाया जा रहा है।
वर्ष 2026 में भारत 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में मना रहा है।
इस वर्ष की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” रखी गई है।
मौके पर सरकारी संस्थानों, आम जनता, वरिष्ठ मतदाताओं एवं नए वोटरों को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। शपथ में सभी ने धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहकर निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार के प्रयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पीएलवी अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, इजहार अली, सोनी जहाँ, शमशाद बानो एवं रीता कनोजिया की सक्रिय सहभागिता रही।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती में अपनी अहम भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।



GIPHY App Key not set. Please check settings