in ,

बड़ी उपलब्धि: फायर स्टेशन टनकपुर को मिला बेस्ट फायर स्टेशन 2025 का खिताब

गणतंत्र दिवस पर टनकपुर फायर स्टेशन को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

टनकपुर (चंपावत)।

अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग उत्तराखंड के अंतर्गत फायर स्टेशन टनकपुर ने वर्ष 2025 में अपने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए “बेस्ट फायर स्टेशन” का पुरस्कार प्राप्त कर जनपद चंपावत का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में फायर स्टेशन टनकपुर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2025 के दौरान फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने अग्निशमन, आपातकालीन राहत एवं जीवरक्षा सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अनेक लोगों की जान बचाई तथा करोड़ों की संपत्ति को आग और अन्य आपदाओं से सुरक्षित रखा।

उत्तराखंड राज्य अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा निर्धारित सभी मानकों को उत्कृष्ट रूप से पूर्ण करते हुए फायर स्टेशन टनकपुर को राज्य स्तर पर श्रेष्ठ फायर स्टेशन घोषित किया गया। यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इस अवसर पर फायर स्टेशन टनकपुर के अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्री अमर सिंह अधिकारी को उनकी नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा चमचमाती ट्रॉफी एवं ₹20,000/- नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान न केवल फायर स्टेशन टनकपुर बल्कि सम्पूर्ण जनपद चंपावत के लिए गर्व का विषय है। अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग उत्तराखंड द्वारा किए जा रहे सतत प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता एवं कर्मियों की प्रतिबद्धता ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विभागीय अधिकारियों ने फायर स्टेशन टनकपुर की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी समर्पण, साहस और सेवाभाव के साथ जनता की सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

टनकपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

बालेश्वर मंदिर से गूंजा नशा मुक्ति का सांस्कृतिक संदेश