जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार टनकपुर के गांधी मैदान में श्रम विभाग चम्पावत द्वारा निर्माण श्रमिकों के हित में एक सराहनीय पहल की गई। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत 365 निर्माण श्रमिकों को कंबल, छाता एवं टूल किट वितरित कर उन्हें राहत एवं सुरक्षा प्रदान की गई।

यह सामग्री न केवल श्रमिकों के दैनिक कार्य को आसान बनाएगी, बल्कि शीतकाल व मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उन्हें संरक्षण देगी। कार्यक्रम में श्रम विभाग से देवेश स्थानीय जन प्रतिनिधि मुख्यअतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें श्रम विभाग के अधिकारियों, पुलिस विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियरों (PLV) एवं सभासद चर्चित शर्मा दिनेश सक्सेना हबीब अंसारी योगेश की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को विभिन्न श्रम कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। यह पहल निर्माण श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराही जा रही है।
कार्यक्रम में (PLV) वालेंटियर सहयोग plv अधिकारी बिजेंद्र, अग्रवाल इरशाद अली, शमशाद बानो, बबीता पुनेठा, सुमन जोशी, रूमाना परवीन, भागीरथी बोहरा, मुन्नी जोशी का विशेष सहयोग रहा!


