in , ,

ड्रग फ्री उत्तराखण्ड की ओर मजबूत कदम, चम्पावत पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा

नशे पर पुलिस का प्रहार: 4.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत चम्पावत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ट्रेचिंग ग्राउंड कलीगांव रोड, लोहाघाट के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त सरताज अहमद पुत्र अजीज खान, निवासी निकट खेतीखान चौराहा, लोहाघाट (उम्र 21 वर्ष) के कब्जे से 4.31 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद की। अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें। यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल टोल फ्री नंबर 112 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को सूचना दें।

🚨 गिरफ्तारी टीम

SI श्री हरीश प्रसाद, प्रभारी चौकी बाराकोट

HC सुनील कुमार

कांस्टेबल अशोक वर्मा

कांस्टेबल भुवन जोशी

मीडिया सेल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावत

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2400 किलोमीटर दूर से साइबर अपराधी की गिरफ्तारी, चम्पावत पुलिस की बड़ी कामयाबी

टनकपुर में श्रमिक कल्याण की मिसाल: 365 निर्माण श्रमिकों को मिला सुरक्षा व सुविधा का उपहार