in , , ,

चम्पावत पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 3.955 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

पाटी पुलिस की सतर्कता से नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, कार, मोबाइल फोन और ₹15 हजार नकद भी बरामद

Oplus_131072

चम्पावत। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चम्पावत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.955 किलोग्राम अवैध चरस के साथ हरियाणा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कनवाड़ बैण्ड तिराहे से ढोली गांव जाने वाली मुख्य सड़क के पास FRONX कार संख्या DL2CBG-4970 में बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम ने रोककर नियमानुसार तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 3.955 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। भारी मात्रा में चरस मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार समेत अन्य सामान कब्जे में ले लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस अब नशे के इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपी—

रवि पुत्र सुमेर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम निन्दाना, तहसील मेहम, थाना मेहम, जिला रोहतक, हरियाणा।

सोनू पुत्र सत्यनारायण, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम निन्दाना, तहसील मेहम, थाना मेहम, जिला रोहतक, हरियाणा।

बरामदगी—

• 3.955 किलोग्राम अवैध चरस

• एक FRONX कार संख्या DL2CBG-4970

• दो मोबाइल फोन

• ₹15,000 नकद

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

अवैध चरस की बरामदगी के संबंध में थाना पाटी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 13/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उ0नि0 दिनेश चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडे, कांस्टेबल गिरीश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल जीवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।

चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी अथवा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107.35 करोड़ से बदलेगा शारदा घाट का स्वरूप, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, बच्चों से लेकर अभिभावकों तक दिखा देशप्रेम का उत्साह