in , ,

107.35 करोड़ से बदलेगा शारदा घाट का स्वरूप, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री धामी के विजन से शारदा घाट का होगा पुनर्विकास, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन और नेतृत्व में जनपद चम्पावत में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में टनकपुर स्थित शारदा घाट के पुनर्विकास के लिए 107.35 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

परियोजना के पूर्ण होने के बाद शारदा घाट को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप मिलने की उम्मीद है। इससे मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ टनकपुर पहुंचने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

शारदा घाट धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही मां पूर्णागिरि यात्रा से भी जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। घाट के पुनर्विकास से श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुव्यवस्थित वातावरण तैयार होगा। वहीं, क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय व्यापार और पर्यटन आधारित रोजगार के अवसरों को भी गति मिलने की संभावना है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना से टनकपुर की धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में पहचान और मजबूत होगी तथा इसका लाभ स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को मिलेगा।

शारदा घाट का प्रस्तावित पुनर्विकास टनकपुर के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजना के मूर्त रूप लेने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार के साथ क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ दिनों तक भक्ति से सराबोर रहा टनकपुर, धूमधाम से हुआ ‘लाल बाग के राजा’ का विसर्जन

चम्पावत पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 3.955 किलो चरस के साथ हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार