टनकपुर। नगर के पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर (शिशु वाटिका), टनकपुर में 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे ‘जननी भारत मां—नमामि भारतम् वंदे मातरम’ के भाव के साथ सामूहिक राष्ट्रगीत गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित नगर के गणमान्य लोगों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान माधवानन्द जोशी ने मां भारती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि श्रीमान धर्मेन्द्र चन्द्र ने ‘वन्दे मातरम्’ के महत्व एवं उसके भावनात्मक और राष्ट्रीय स्वरूप पर प्रकाश डाला। वहीं मीडिया प्रभारी श्रीमान देवेन्द्र चन्द्र ने कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान एम.एन जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को अपना आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के व्यवस्थापक श्रीमान बलवंत पांडे एवं सहसंयोजक श्री विनोद गढकोटी रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान कांति बल्लभ जोशी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के बच्चों ने स्कूल गीत, भजन एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक भाव का संचार किया। इस अवसर पर श्रीमान केदार जोशी, श्री सत्य प्रकाश गुप्ता, श्री मदन, श्रीमती राज जोशी, लक्ष्मी पांडे, यशोदा चन्द्र, तुलसी पांडे, जानकी कश्यप, व विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य श्रीमती शांति भट्ट, रेखा पांडे, विनय पाठक, आरती भारती, मुस्कान सोनिया, आशा बिष्ट, पुष्पा, पार्वती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं नगरवासियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। लगभग 250 से अधिक लोगों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गान किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, संस्कार और अपनी मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


