in , , ,

75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में चम्पावत पुलिस का परचम, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक

महेंद्र सिंह रावत ने बढ़ाया चम्पावत पुलिस का मान, आर्म रेसलिंग में कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

Oplus_131072

टनकपुर/चम्पावत। चम्पावत पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। हरियाणा के मधुबन में आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप-2026 में फायर स्टेशन टनकपुर में तैनात फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है।

दिनांक 23 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच महेंद्र सिंह रावत ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और मजबूत खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और पदक अपने नाम किया।

महेंद्र सिंह रावत की इस उपलब्धि से चम्पावत पुलिस परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पुलिस विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतना उनकी खेल प्रतिभा और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर चम्पावत पुलिस परिवार की ओर से महेंद्र सिंह रावत को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। उनकी सफलता ने न केवल चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया है, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। 🥉🇮🇳👏

चम्पावत पुलिस — सुरक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी दे रही नई पहचान।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, बच्चों से लेकर अभिभावकों तक दिखा देशप्रेम का उत्साह

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर टनकपुर में गूंजा राष्ट्रगान का स्वर, 482 शिशुओं व 200 अभिभावकों ने किया सामूहिक गान