टनकपुर। खेल महाकुंभ के अंतर्गत पिथौरागढ़ में आयोजित सांसद चैंपियंस ट्रॉफी में चम्पावत जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में चम्पावत की U-19 बालिका टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि U-14 बालिका टीम ने द्वितीय तथा U-19 बालक टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेलों इंडिया फुटबॉल सेंटर टनकपुर के प्रशिक्षक पवनेश पाटनी ने बताया कि सांसद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक पिथौरागढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में टनकपुर की ओर से 12 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया।
U-19 बालिका वर्ग में चम्पावत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं U-14 बालिका टीम ने द्वितीय स्थान तथा U-19 बालक टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
चम्पावत के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती बबीता बिष्ट, टनकपुर स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, बास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह धामी, ताईक्वांडो प्रशिक्षक इमरान अली, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, सेपक टाकरा प्रशिक्षक राजेंद्र, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आकाश दीप, हीरा, दीपक एवं राकेश ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों की इस सफलता से टनकपुर एवं पूरे चम्पावत जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया कि सीमांत जनपद की प्रतिभाएं भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।


