in , ,

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर टनकपुर में गूंजा राष्ट्रगान का स्वर, 482 शिशुओं व 200 अभिभावकों ने किया सामूहिक गान

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा सरस्वती शिशु मंदिर टनकपुर, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य सामूहिक गान

टनकपुर। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टनकपुर में अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान के आह्वान पर सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। विद्यालय के 482 शिशुओं एवं 200 अभिभावकों सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री जगदीश चंद्र जोशी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुष्कर सिंह बोहरा ने की। वहीं श्री कुशल सिंह राना साक्षी के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिवाकर सिंह परिहार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के श्री सुरेश कुमार, श्री अंकित खर्कवाल, श्रीमती गीता जोशी एवं श्री दीप चंद्र पाठक भी उपस्थित रहे।

वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में चम्पावत पुलिस का परचम, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक

धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने और निकाह का दबाव डालने का आरोप, टनकपुर पुलिस ने निषाद खान को किया गिरफ्तार