in , , ,

धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने और निकाह का दबाव डालने का आरोप, टनकपुर पुलिस ने निषाद खान को किया गिरफ्तार

महिला संबंधी अपराध में टनकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, निषाद खान गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप

टनकपुर। महिला संबंधी अपराध की शिकायत पर कोतवाली टनकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत में युवक पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर स्वयं को हिन्दू बताने, दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने के लिए दबाव डालने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल करने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, दिनांक 28 सितंबर 2026 को पीड़िता ने कोतवाली टनकपुर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के बयान दर्ज किए और उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निषाद खान पुत्र नसीब हुसैन, निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर, उम्र 22 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है तथा मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रकरण में लगाए गए आरोपों की जांच विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुरविन्दर कौर, हेड कांस्टेबल नवीन्द्र मेहरा, कांस्टेबल हितेन्द्र वर्मा तथा महिला कांस्टेबल शोभा शर्मा शामिल रहीं।

चम्पावत पुलिस ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस गंभीर एवं संवेदनशील है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक धमकी, उत्पीड़न या शोषण की घटना होने पर बिना भय अथवा संकोच के तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर टनकपुर में गूंजा राष्ट्रगान का स्वर, 482 शिशुओं व 200 अभिभावकों ने किया सामूहिक गान

टनकपुर पावर स्टेशन में हिंदी का गौरवपूर्ण समापन, 52 कार्मिकों को मिला सम्मान