in , ,

टनकपुर पावर स्टेशन में हिंदी का गौरवपूर्ण समापन, 52 कार्मिकों को मिला सम्मान

हिंदी के सम्मान और प्रोत्साहन का संदेश, ऋषि रंजन आर्य ने 52 विजेताओं को किया पुरस्कृत 🌹

Oplus_131072

बनबसा/टनकपुर। टनकपुर पावर स्टेशन, एनएचपीसी लिमिटेड बनबसा में 14 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि टनकपुर पावर स्टेशन के पावर स्टेशन प्रमुख श्री ऋषि रंजन आर्य रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक वंदेमातरम गायन के साथ किया गया। इस अवसर पर पावर स्टेशन के नर्सरी स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, कविता पाठ और लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।

हिंदी पखवाड़े के दौरान पावर स्टेशन में हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी, ऑनलाइन हिंदी प्रतियोगिता, हिंदी नोटिंग-ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता, हिंदी शब्दावली प्रतियोगिता, हिंदी काव्य पाठ तथा हिंदी सुलेख-श्रुतलेख प्रतियोगिता सहित हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें पावर स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री ऋषि रंजन आर्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे 52 कार्मिकों को पुरस्कार स्वरूप हिंदी पुस्तकें एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर श्री ऋषि रंजन आर्य ने कहा कि टनकपुर पावर स्टेशन जल विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और राजभाषा हिंदी के प्रयोग के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। उन्होंने सभी से गर्व के साथ हिंदी भाषा का प्रयोग करने का आह्वान किया, ताकि हिंदी जन-जन की भाषा बन सके।

समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने और निकाह का दबाव डालने का आरोप, टनकपुर पुलिस ने निषाद खान को किया गिरफ्तार

आस्था और उल्लास से सराबोर हुआ टनकपुर, कलश यात्रा के साथ दशहरा महोत्सव का शुभारंभ