in , , , , ,

टनकपुर में सजेगा “चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026”, संस्कृति और रोमांच का अनोखा संगम

18 से 24 फरवरी तक टनकपुर में उत्सव का भव्य मंच, साहसिक गतिविधियों से लेकर स्टार नाइट तक आकर्षण

चम्पावत में 18 से 24 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा “चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026” सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षिक, पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों का जीवंत उत्सव बनकर उभरने जा रहा है। टनकपुर स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के निकट मैदान में आयोजित यह सात दिवसीय महोत्सव जनपद की लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की ऊर्जा और उद्यमिता को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

महोत्सव का शुभारम्भ योग कार्यक्रम के साथ होगा, जिसके साथ ही विभिन्न जनजागरूकता अभियानों पर गोष्ठियाँ, चम्पावत के इतिहास पर आधारित लेजर शो, प्रतियोगिताएँ, पुस्तक मेला तथा पारंपरिक प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनेंगी। देशभर के स्वादों से सजे फूड स्टॉल आगंतुकों को विविध व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर देंगे।

सात दिनों तक आयोजित होने वाली गतिविधियों में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है। रोजगार मेला, कैरियर काउन्सलिंग, कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कला प्रतियोगिताएँ और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन महोत्सव को बहुआयामी स्वरूप प्रदान करेंगे। प्रत्येक दिन आयोजित स्टार नाइट में प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियाँ वातावरण को उत्साह और उमंग से भर देंगी।

महोत्सव की विशेष पहचान इसके साहसिक एवं पर्यटन कार्यक्रम होंगे, जिनमें पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बलूनिंग, वाइल्ड लाइफ सफारी, ट्रैकिंग, साइक्लिंग, एंग्लिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी रोमांचक गतिविधियाँ शामिल हैं। ये आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगे बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बनेंगे।

समग्र रूप से यह महोत्सव चम्पावत की सांस्कृतिक गरिमा और विकासशील सोच का प्रतीक बनकर सामने आ रहा है, जो स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ जनपद को पर्यटन एवं सामाजिक जागरूकता की नई दिशा प्रदान करेगा।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

महाशिवरात्रि पर टनकपुर में दिखी आस्था की गूज, शिवालयों में गूंजा ‘बम-बम भोले’

झूम उठा टनकपुर, सुरों की महफ़िल में सजी यादगार स्टार नाइट