चम्पावत। जनपद को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के तहत व्यापक सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में दिनांक 23 फरवरी 2026 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों, किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन किया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी तथा किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीमों ने होटल स्वामियों व मकान मालिकों को निर्देशित किया कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी किरायेदार या मजदूर को न रखें।
नगर क्षेत्र में पुलिस टीमों ने दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
चम्पावत पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल सुदृढ़ हुआ है तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में यह एक सराहनीय पहल साबित हो रही है।


