in , , , , , ,

परिवहन कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

संविदा चालकों, परिचालकों व तकनीकी कर्मियों को प्रक्रिया में शामिल करने की उठी मांग

Oplus_131072

बनबसा/चम्पावत, 24 फरवरी 2026।

उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज बनबसा स्थित एनएच पीसी गेस्ट हाउस में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नियमितीकरण सब कमेटी के अध्यक्ष सुबोध उनियाल से भेंट कर परिवहन निगम में कार्यरत संविदा विशेष श्रेणी चालक, परिचालक एवं तकनीकी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर विस्तार से वार्ता की।

यह मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी के समक्ष मांग रखी कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में चलाई जा रही नियमितीकरण प्रक्रिया में उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी सम्मिलित किया जाए।

माननीय मंत्री सुबोध उनियाल ने संघ की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट नियमितीकरण सब कमेटी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक के पश्चात परिवहन मजदूर संघ ने मंत्री जी एवं हर्षवर्धन सिंह रावत का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपचंद शाह, क्षेत्र संगठन मंत्री कुणाल राठौड़, शाखा मंत्री रवि कुमार, संगठन मंत्री मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सुरक्षित चंपावत की ओर कदम- किराएदार, होटल व संदिग्धों पर पुलिस की कड़ी नजर

सरस कॉर्बेट महोत्सव में जस्सी गिल का जलवा, टनकपुर बना संगीत की राजधानी