टनकपुर/चम्पावत।
शारदा घाट पर तैनात पुलिस बचाव दल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई। दिनांक 13 मार्च 2026 को सायं लगभग 4:45 बजे ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि एक महिला नदी के तेज बहाव में डूब रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बचाव दल ने बिना समय गंवाए तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिसकर्मियों और गोताखोर की तत्परता और साहसिक प्रयासों से महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। बचाई गई महिला की पहचान ट्विंकल गुप्ता (33 वर्ष), निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद महिला को सकुशल उनकी माता श्रीमती कुसुमलता गुप्ता (55 वर्ष) के सुपुर्द कर दिया गया।
इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की मानवता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस बचाव दल समय रहते कार्रवाई न करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इस सफल बचाव अभियान में एचसी अनिल कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल जावेद खान, कांस्टेबल विजय कुमार तथा गोताखोर रविन्द्र सिंह पहलवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की तत्परता और समर्पण ने एक परिवार को बड़ी त्रासदी से बचा लिया।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपदा या संकट की घड़ी में पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव के साथ लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।


