in , ,

शारदा घाट पर फिर जल पुलिस बनी जीवन रक्षक, डूबते किशोर को बचाया

पूर्णागिरि मेले में जल पुलिस का सराहनीय कार्य, 16 वर्षीय दीपांशु को डूबने से बचाया

Oplus_131072

🟥 शारदा घाट पर फिर जल पुलिस बनी जीवन रक्षक

डूबते किशोर को बहादुरी से बचाया, पूर्णागिरि मेले में लगातार कर रही श्रद्धालुओं की सुरक्षा

टनकपुर (चंपावत)।

उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले के दौरान शारदा घाट पर तैनात चंपावत जल पुलिस एक बार फिर जीवन रक्षक बनकर सामने आई। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से पुलिस टीम ने नदी में डूब रहे एक किशोर की जान बचा ली।

आज 14 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 12:20 बजे शारदा घाट पर ड्यूटी के दौरान जल पुलिस के बचाव दल ने देखा कि एक किशोर नदी के तेज बहाव में डूबने लगा है। स्थिति को भांपते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल नदी में उतरकर साहस और सूझबूझ के साथ किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए किशोर की पहचान दीपांशु यादव (16 वर्ष) पुत्र श्री अंकित यादव, निवासी ग्राम बमोरी, तहसील तिलहर, जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्राथमिक देखभाल के बाद किशोर को सुरक्षित उसके मामा पंकज यादव पुत्र इंद्रपाल सिंह के सुपुर्द कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मां पूर्णागिरि मेले को लगभग 15 दिन हो चुके हैं, और इस दौरान शारदा घाट पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में चंपावत जल पुलिस लगातार सतर्क रहकर घाट पर निगरानी कर रही है।

जल पुलिस की टीम अब तक कई श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों और किशोरों को डूबने से बचाकर उनकी जान बचा चुकी है और अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन कर रही है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की इस तत्परता और साहस की सराहना की है।

🚨 बचाव दल में शामिल रहे पुलिसकर्मी

हेड कांस्टेबल अनिल कुमार (157)

कांस्टेबल अमित कुमार (623)

कांस्टेबल भुवन मेहरा (516)

कांस्टेबल विजय सिंह (390)

गोताखोर रविंद्र सिंह पहलवान

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पल भर की सतर्कता बनी जीवन रक्षक – शारदा घाट पर डूबती महिला को पुलिस ने बचाया