टनकपुर, (चंपावत )

माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर आज टनकपुर में जल संस्थान कार्यालय के समीप विश्व जल दिवस के अवसर पर एक प्रभावी विधिक साक्षरता शिविर एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के महत्व से जोड़ना और उन्हें उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल के संचालन में आयोजित शिविर के दौरान पीएलवी गणों ने लोगों को मीठे पानी के महत्व, उसके सतत प्रबंधन तथा सभी तक स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जल अधिनियम 1974, संशोधन अधिनियम 1988 तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21, 41ए एवं 51ए के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अधिकारों और दायित्वों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर नगर में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें “जल बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
शिविर में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पीएलवी गणों में अर्जुन सिंह, विजेंद्र अग्रवाल, इजहार अली, अजय गुरुरानी, अमित, किरण जोशी, बबीता पुनेठा, सोनी सिंह, दीपा देवी, पूजा जोशी, राधिका अधिकारी, शमशाद बानो, किरण गहतोड़ी, हरीश गोड़, रितु महर, अर्चना लोहनी, प्रकाश आर्य, प्रियंका पचौली, सोनी जहां तथा प्रो बोनो पीएलवी रूमाना परवीन, सुरेश उप्रेती, नीतू देवी, सुनीता टम्टा और नूरजहां प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता श्रीमती साक्षी आर्य सहित रमेश आर्य, योगेंद्र चंद, ऋषिपाल सिंह, पुष्कर मेहता, कुणाल गुप्ता, पवन चंद, राजेंद्र सिंह और अन्य कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों की भी सराहनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम ने न केवल लोगों को जागरूक किया बल्कि यह संदेश भी दिया कि जल संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे निभाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।


