टनकपुर (चम्पावत), गांधी मैदान में अचानक एक विशालकाय पेड़ गिरने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन केन्द्र टनकपुर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
अग्निशमन कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए वुडन कटर और कुल्हाड़ी की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से पेड़ को मैदान से हटाकर रास्ता साफ किया गया।
समय रहते कार्रवाई होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया 💐


