in , , ,

टनकपुर पुलिस की तत्परता, 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस बनी सतर्क प्रहरी, चोरी गया मोबाइल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

टनकपुर (चंपावत), 30 मार्च 2026

कोतवाली टनकपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और कुशल कार्यशैली का परिचय देते हुए मोबाइल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया गया, बल्कि चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी बलवंत कुमार पांडे निवासी सैलानीगोठ, टनकपुर ने अपनी दुकान से ओप्पो रेनो 5G मोबाइल चोरी होने की तहरीर थाना टनकपुर में दी थी। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 15/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरागरसी और पतारसी के आधार पर उसी दिन आरोपी मदन सिंह सामंत (उम्र 40 वर्ष), निवासी एआरटीओ रोड टनकपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया ओप्पो रेनो 5G मोबाइल (कीमत लगभग 32,000 रुपये) भी बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।

इस सराहनीय कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक रवि चन्द्र जोशी एवं हेड कांस्टेबल कमल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टनकपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में भी पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

युवा पत्रकार नवीन भट्ट बने उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री, संगठन ने जताया भरोसा

टनकपुर में गिरे विशाल पेड़ को हटाने में अग्निशमन टीम ने दिखाई तत्परता