in , , ,

युवा पत्रकार नवीन भट्ट बने उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री, संगठन ने जताया भरोसा

युवा जोश पर प्रदेश के संगठन ने लगाई भरोसे की मुहर

Oplus_131072

टनकपुर। पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया द्वारा युवा पत्रकार नवीन भट्ट को उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट द्वारा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन पत्रकार हितों को प्राथमिकता देते हुए युवाओं को अधिक जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सक्रिय पत्रकारों को जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में टनकपुर निवासी नवीन भट्ट को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद आगामी 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान राज्य स्तर पर कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा और संगठन पत्रकार हितों के लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य करेगा।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री नवीन भट्ट ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में खेल प्रतिभाओं का संगम, अस्मिता वॉलीबॉल लीग का शानदार समापन

टनकपुर पुलिस की तत्परता, 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार