in , , , ,

टनकपुर में खेल प्रतिभाओं का संगम, अस्मिता वॉलीबॉल लीग का शानदार समापन

रोमांचक मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम बना चैंपियन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

टनकपुर (चंपावत), 30 मार्च 2026

खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का दो दिवसीय आयोजन टनकपुर में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह इस आयोजन को यादगार बना गया।

29 और 30 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया, जहां प्रतियोगिता का शुभ आरंभ कोतवाल चेतन सिंह रावत के कर कमलों द्वारा किया गया जहां हर मैच में खिलाड़ियों ने अपने हुनर और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों की भागीदारी और उनका जज़्बा पूरे आयोजन का आकर्षण रहा।

फाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम और सिटी कॉन्वेंट खटीमा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः टनकपुर स्टेडियम की टीम ने 25-22, 25-12 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी एवं पूर्णागिरी मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, वॉलीबॉल एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष अवतार सिंह एवं सचिव चंदन सिंह मेवाड़ी भी मंचासीन रहे।

इस दौरान खेल जगत से जुड़े कई प्रमुख कोच एवं खिलाड़ी भी मौजूद रहे, जिनमें बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर, शारीरिक शिक्षिका कल्पना आर्य, सीनियर वॉलीबॉल खिलाड़ी उमेश पाण्डे, जगदेव सिंह, अमन जोशी, साक्षी सिंह, विवेक सिंह, शुभम रावत तथा सुरक्षा गार्ड हीरा गिरी सहित अन्य खिलाड़ी, टीम मैनेजर और कोच उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ाया।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सभी अतिथियों ने सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।

पूरे आयोजन में आयोजकों, कोचों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का सहयोग सराहनीय रहा। यह प्रतियोगिता न केवल खेल का मंच बनी, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी साबित हुई।

अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मां पूर्णागिरि मेले में देवदूत बनी चंपावत पुलिस, डूबते 5 श्रद्धालुओं को बचाकर पेश की मिसाल

युवा पत्रकार नवीन भट्ट बने उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री, संगठन ने जताया भरोसा