in , ,

मां पूर्णागिरि मेले में देवदूत बनी चंपावत पुलिस, डूबते 5 श्रद्धालुओं को बचाकर पेश की मिसाल

शारदा घाट पर सतर्क पुलिस की तत्परता, पांच जिंदगियां बचाकर मानवता की मिसाल

चम्पावत। मां पूर्णागिरि मेले के आरंभ से ही चम्पावत पुलिस श्रद्धालुओं के लिए किसी देवदूत से कम साबित नहीं हो रही है। मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के बीच पुलिस लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद है। अब तक सैकड़ों बच्चों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाकर पुलिस ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इसी क्रम में दिनांक 28 मार्च 2026 को शारदा घाट और शारदा तालाब घाट पर स्नान के दौरान अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग डूबने लगे। मौके पर तैनात जल पुलिस और बचाव दल ने बिना समय गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज बहाव में उतरकर रेस्क्यू किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बचाए गए श्रद्धालुओं और उनके परिजनों ने भावुक होकर पुलिस का आभार व्यक्त किया और उन्हें अपना रक्षक बताया।

मेला शुरू होने के बाद से लगातार चंपावत पुलिस की मुस्तैदी देखने को मिल रही है। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता की रक्षा के लिए समर्पित है।

वास्तव में, चंपावत पुलिस का यह मानवीय और साहसिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है, जो बताता है कि सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना आज भी जिंदा है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पत्रकार पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सड़कों पर उतरे पत्रकार,

टनकपुर में खेल प्रतिभाओं का संगम, अस्मिता वॉलीबॉल लीग का शानदार समापन