चम्पावत/टनकपुर। ग्राम सभा छीनी गोठ में ग्राम प्रधान इंद्र देव विश्वकर्मा की अध्यक्षता में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गांव के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्राम सभा में युवा मंगल दल एवं महिला मंगल दल का गठन किया गया।
👉 युवा मंगल दल की कार्यकारिणी इस प्रकार रही: अध्यक्ष – संजय चौड़ाकोटी
उपाध्यक्ष – नवीन भट्ट
सचिव – राजन जोशी
उपसचिव – विजय कुमार
कोषाध्यक्ष – सुनील नरियाल
संगठन मंत्री – जनार्दन भट्ट
👉 महिला मंगल दल की कार्यकारिणी: अध्यक्ष – पूजा तिवारी
उपाध्यक्ष – माया पचौली
सचिव – संगीता टम्टा
उपसचिव – शांति देवी
कोषाध्यक्ष – ममता देवी
सह कोषाध्यक्ष – श्रद्धा तिवारी
संगठन मंत्री – चंद्रकला अधिकारी
इस अवसर पर पंचायत सदस्य ममता देवी, वार्ड सदस्य संगीता टम्टा, पुष्पा गहतोड़ी, ममता भट्ट, श्रद्धा तिवारी, ममता तिवारी, सुनील नरियाल सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बैठक में नवगठित समितियों से गांव के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।


