टनकपुर नगर में आज “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा आयोजित इस सभा में महिलाओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लिए समर्थन करने पर आभार व्यक्त किया।

सभा में उपस्थित महिला दर्जा राज्यमत्री हेमा जोशी ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” संसद में पारित होता है तो देश की आधी आबादी को नई शक्ति मिलेगी। यह कदम भारत को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहां हर चेहरे पर आत्मविश्वास और देश के उज्जवल भविष्य की झलक दिखाई दी।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चन्द, हंसा जोशी, बनवसा नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, अनीता यादव, रुचि धसमाना, रीता कलखुड़िया, गीता चन्द, सुनीता मुरारी, बबीता गोस्वामी,कोमल गिरी, भाजपा महामंत्री पूरन महर, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, मंडल महामंत्री हरीश कॉलोनी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि आज की नारी सिर्फ घर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कार्यक्रम ने “सशक्त नारी, सशक्त भारत” के संकल्प को और मजबूती देते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। 🌸🙏


