टनकपुर के युवा मुक्केबाज प्रियांशु वर्मा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुवाहाटी (असम) में 12 से 19 अप्रैल 2026 तक आयोजित 8वीं यूथ राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रियांशु ने 47 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर जनपद चम्पावत का नाम रोशन किया।
टनकपुर स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे प्रियांशु की इस उपलब्धि पर खेल जगत में खुशी की लहर है। उनके कोच ललित मोहन कुंवर ने बताया कि प्रियांशु लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रियांशु ने इससे पहले वर्ष 2025 में रोहतक (हरियाणा) में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।
इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चम्पावत द्वारा अध्यक्ष दीपक छतवाल और संरक्षक दीपक शारदा के नेतृत्व में प्रियांशु को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक कुमार गौरव खोलिया, सचिव विकास राय सहित कई खेल प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रियांशु की इस सफलता ने न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया है।



GIPHY App Key not set. Please check settings