🚨 रीठा साहिब जोड़ मेले में चम्पावत पुलिस अलर्ट, प्रेशर हॉर्न हटवाकर दिया यातायात नियमों का संदेश 🚨
जनपद चम्पावत में आयोजित विश्व प्रसिद्ध श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा जोड़ मेला-2026 के दौरान चम्पावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में मेला क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न वाहनों की सघन जांच करते हुए अवैध रूप से लगाए गए प्रेशर हॉर्न हटवाए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण से बचने की सख्त हिदायत दी गई।
मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। चम्पावत पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यात्रा करने, यातायात नियमों का पालन करने और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने की अपील की है।


