in , ,

अग्निवीर भर्ती में चमके टनकपुर के एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय में जश्न का माहौल

16 वर्षों की मेहनत लाई रंग, एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

टनकपुर। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत–जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज, टनकपुर के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय के 11 एनसीसी कैडेट्स का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। कैडेट्स की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें राष्ट्र सेवा के पवित्र दायित्व को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाने का आशीर्वाद दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरीश चंद्र पाठक ने एनसीसी अधिकारी कैप्टन एल.डी. तिवारी को कैडेट्स के सफल मार्गदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि विद्यालय के छात्र लगातार विभिन्न सैन्य एवं सुरक्षा सेवाओं में चयनित हो रहे हैं।

गौरतलब है कि कैप्टन एल.डी. तिवारी पिछले 16 वर्षों से एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में इस विद्यालय के अनेक कैडेट्स पूर्व में भी पुलिस, भारतीय सेना, एसएसबी, नौसेना तथा वायुसेना जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित होकर देश सेवा का गौरव प्राप्त कर चुके हैं।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित अग्निवीर कैडेट्स अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यों से विद्यालय, क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🌱 माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति का संकल्प: “हर घर एक पौधा, हर मन पर्यावरण के प्रति जागरूक”

टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी ने विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का किया भव्य स्वागत मां शारदा की आरती में हुए शामिल