in , ,

टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी ने विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का किया भव्य स्वागत मां शारदा की आरती में हुए शामिल

शारदा घाट पर गूंजी आरती, प्रवीण तोगड़िया बोले— संस्कृति और संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति

oplus_2

टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रखर हिंदूवादी विचारक प्रवीण तोगड़िया के टनकपुर आगमन पर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कुमाऊं भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार देर शाम टनकपुर पहुंचे तोगड़िया का अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं तथा नवयुवक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूलमालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

टनकपुर पहुंचते ही प्रवीण तोगड़िया सीधे मां शारदा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां शारदा की भव्य आरती में सहभागिता कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट परिसर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में आना सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। मां शारदा के पावन तट पर आरती में सम्मिलित होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

रात्रि विश्राम हेतु वह नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यवसायी संजय अग्रवाल के आवास पहुंचे, जहां एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। अपने संबोधन में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने हिंदू समाज की एकता को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक सप्ताह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कार देने का सशक्त माध्यम भी हैं।

इस अवसर पर नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संरक्षक संजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गर्ग, नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्ता, गौरव गुप्ता, विनय शर्मा, मयंक पंत, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष कल्पना आर्य तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रवीण तोगड़िया के टनकपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने इसे धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाला कार्यक्रम बताया।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अग्निवीर भर्ती में चमके टनकपुर के एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय में जश्न का माहौल

तेज आंधी-तूफान के बीच देवदूत बनी टनकपुर फायर ब्रिगेड, 2000 श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाला