


टनकपुर(चम्पावत)। शनिवार को आए तेज आंधी-तूफान ने मां पूर्णागिरि मार्ग पर भारी तबाही मचाई। पूर्णागिरि से शारदा नदी के बीच हाथी डंगर, बूम क्षेत्र, बाटना गाड़ एवं ठूलीगाड़ क्षेत्र में कई विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और हजारों श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक मार्ग में फंस गए।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की राहत एवं बचाव टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और विपरीत मौसम के बीच साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए राहत अभियान शुरू किया। जवानों ने वुडन कटर की सहायता से गिरे हुए पेड़ों को काटकर मार्ग से हटाया तथा बाधित यातायात को पुनः सुचारू किया।
आंधी-तूफान के दौरान बस संख्या UK06PA1157 तथा एक ट्रैक्टर पर भी विशाल पेड़ गिर गए थे। फायर कर्मियों ने वुडन कटर एवं क्रेन की सहायता से पेड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर वाहनों को सुरक्षित निकाला और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
फायर ब्रिगेड के इस सराहनीय अभियान के दौरान लगभग 20 पेड़ों को हटाया गया तथा मार्ग में फंसे करीब 2000 स्थानीय नागरिकों एवं मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने फायर ब्रिगेड के जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। विषम परिस्थितियों में दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने वाली टनकपुर फायर ब्रिगेड ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और समर्पण का परिचय दिया है।
राहत एवं बचाव अभियान में शामिल फायर जवान
LFM राजेन्द्र नाथ
DVR देवेन्द्र नेगी
FM उमेश सिंह
FM गौरव कुमार
FM मोहित सिंह
FM भावना पन्त
इन सभी फायर कर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को क्षेत्रवासियों ने सलाम किया है। 🚒🇮🇳
“जब आंधी-तूफान ने रास्ते रोक दिए, तब टनकपुर फायर ब्रिगेड ने उम्मीद की राह बनाई।” 🌹🚒🙏


