in , ,

शारदा नदी में लापता युवकों की खोज तेज, एसपी ने राहत-बचाव टीमों को दिए सख्त निर्देश

पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की संयुक्त टीम चला रही व्यापक खोज अभियान, संभावित क्षेत्रों में की जा रही गहन तलाशी

क्षेत्र स्थित शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश के लिए चलाया जा रहा राहत एवं बचाव अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद से चम्पावत पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की गोताखोर टीम द्वारा नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और चल रहे सर्च अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस एवं राहत-बचाव टीमों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा खोज अभियान को और अधिक प्रभावी एवं समन्वित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

एसपी ने चौकी बूम पुलिस, ठुलीगाड़ पुलिस, एसडीआरएफ तथा पीएसी की गोताखोर टीम को नदी के संभावित क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाने और दोनों युवकों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी टीमें पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करें तथा अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

वर्तमान में पुलिस एवं राहत-बचाव दल शारदा नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार खोजबीन कर रहे हैं और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें दिन-रात अभियान में जुटी हुई हैं।

इस बीच चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नदी, नहरों और अन्य जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चम्पावत के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, वृद्धजन देखभाल प्रशिक्षण से मिलेगा रोजगार का अवसर

‘राह-वीर’ बनिए, जीवन बचाइए: सड़क हादसे में मदद करने वालों को मिलेगा ₹25 हजार का पुरस्कार