in , ,

फलदार, औषधीय और छायादार पौधों से महका विद्यालय परिसर, वन विभाग व SSB के सहयोग से डिपो नंबर-3 में भी हुआ पौधारोपण

फलदार, औषधीय और छायादार पौधों से महका विद्यालय परिसर, वन विभाग व SSB के सहयोग से डिपो नंबर-3 में भी हुआ पौधारोपण

टनकपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत–जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज, टनकपुर में एनसीसी, ईको क्लब एवं यू-सर्क के कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरीश चन्द्र पाठक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिसर में आंवला, जामुन, तेजपात, अश्वगंधा, शमी, नींबू सहित कई फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी कैप्टन एल.डी. तिवारी ने स्वयं पौधारोपण किया तथा कैडेट्स के साथ विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कार्यालय की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती ऋचा जोशी एवं श्रीमती संगीता राजभर ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण अभियान में विकास जोशी, सौम्य जोशी, वंश कन्नौजिया, लक्ष्मण, आशीष, दिनेश, अंकित मौर्य, नवनीत पाण्डेय सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इसी क्रम में वन विभाग, एसएसबी एवं पैरालीगल वॉलिंटियर्स के संयुक्त सहयोग से डिपो नंबर-3 में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड और अधिकाधिक पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए वृक्षों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में हर्षवर्धन सिंह रावत व SSB के अधिकारियों ने शिरकत की

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरेला महोत्सव पर चम्पावत में हरियाली का संकल्प, वन पंचायत पुनेठी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया वृहद वृक्षारोपण

हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन की अनूठी पहल, 1200 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश