in , ,

हरेला महोत्सव पर चम्पावत में हरियाली का संकल्प, वन पंचायत पुनेठी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया वृहद वृक्षारोपण

चम्पावत। हरेला महोत्सव-2026 के अवसर पर जनपद चम्पावत की वन पंचायत पुनेठी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही गुणवत्ता युक्त वानिकी, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और जनसहभागिता से हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का आह्वान किया गया।

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय ने कहा कि हरेला केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और धरती माँ की सेवा का पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आग्रह किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस वर्ष हरेला महोत्सव के दौरान प्रदेशभर में 10 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कुमाऊँ मंडल में 5.5 लाख तथा गढ़वाल मंडल में 4.5 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद चम्पावत में लगभग 70 हजार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत बांज, पांगर, पदम, उतीश सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनाना भी है। हरेला उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत का प्रतीक है, जो प्रकृति के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संदेश देता है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, वन विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान को मिली मजबूती, एसपी रेखा यादव के निर्देशन में टनकपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

फलदार, औषधीय और छायादार पौधों से महका विद्यालय परिसर, वन विभाग व SSB के सहयोग से डिपो नंबर-3 में भी हुआ पौधारोपण