in , ,

गीत, झूले, लोकनृत्य और प्रतियोगिताओं से गूंजेगा सावन, सेवा संकल्प फाउंडेशन की अनूठी पहल

लोक संस्कृति, संस्कार और महिला सशक्तिकरण का उत्सव, पहली बार चम्पावत में ‘सावन उत्सव-2026’

Oplus_131072

चम्पावत। जनपद चम्पावत में पहली बार महिलाओं की प्रतिभा, संस्कृति और भारतीय परंपराओं को समर्पित “सावन उत्सव-2026” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे जिले में इसे लेकर उत्साह का माहौल है।

यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करने की सराहनीय पहल है। सावन उत्सव में माताओं, बहनों और बेटियों को लोकगीत, लोकनृत्य, सावन गीत, झूला, पारंपरिक वेशभूषा, रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

आयोजन स्थल को सावन की हरियाली और पारंपरिक थीम के अनुरूप आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आयोजन समिति लगातार तैयारियों में जुटी हुई है।

सेवा संकल्प फाउंडेशन की यह पहल भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनकी रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का यह प्रयास निश्चित रूप से जनपद के लिए एक यादगार आयोजन साबित हो सकता है।

फाउंडेशन ने जिले की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण

📍 09 अगस्त 2026 – जीजीआईसी सभागार, चम्पावत (प्रातः 10:00 बजे से)

📍 11 अगस्त 2026 – मिलन वाटिका, टनकपुर (चम्पावत)

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🌿 एनएचपीसी टनकपुर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हरेला पर हुआ भव्य पौधारोपण अभियान

“मेहंदी के रंग, प्रतिभाओं के संग—टनकपुर में लायन्स क्लब का अनूठा आयोजन”