टनकपुर। लायन्स क्लब टनकपुर द्वारा होटल राज श्री में 8 अगस्त 2026 को मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 55 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मेहंदी की आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। लायन्स क्लब द्वारा आयोजित इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
प्रतियोगिता में रश्मि राजपूत ने प्रथम, अल्का वर्मा ने द्वितीय, सिया ने तृतीय तथा आइजा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं महक अंसारी, कौसर अंसारी और शिवानी कश्यप ने पंचम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती सुनीता चन्द, श्रीमती शुचि अग्रवाल एवं कु. कृतिका सक्सेना ने निभाई।
कार्यक्रम की सफलता में लायन्स क्लब टनकपुर के अध्यक्ष लायन रचित मेहरोत्रा, सचिव लायन गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन दीपक जैन तथा कार्यक्रम संयोजक लायन अंकित अग्रवाल और लायन मोहित अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर लायन संजय अग्रवाल, लायन आलोक अग्रवाल, लायन क्रांति मोहन सक्सेना, लायन नरेश अग्रवाल, लायन अर्पित शर्मा, लायन पुनीत शारदा एवं लायन दीपक शारदा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लायन लेडी रुपम अग्रवाल, लायन लेडी शुभि अग्रवाल, लायन लेडी नैना गुप्ता, लायन लेडी सोनम शारदा, लायन लेडी नविता जैन, लायन लेडी बबीता अग्रवाल, लायन लेडी संध्या सक्सेना, लायन लेडी रूचि अग्रवाल, लायन लेडी नीलिमा अग्रवाल एवं लायन लेडी सुथा शारदा की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रिया शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
लायन्स क्लब टनकपुर का यह आयोजन महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रतिभा को मंच देने और कला-संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि सामाजिक संस्थाएं यदि रचनात्मक गतिविधियों को मंच दें तो स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सकता है। 🌹👏


