in , ,

अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान, पत्रकार संगठन ने निभाई जिम्मेदारी

अगस्त क्रांति के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते चंपावत जिला पत्रकार संगठन के पदाधिकारी एवं पत्रकार।

चार वर्षों से लगातार सम्मान समारोह आयोजित कर सेनानियों के योगदान को कर रहा याद, परिजनों ने जताया आभार

चंपावत। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

रविवार को देवभूमि कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता चंपावत जिला पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी ‘सत्तु’ ने किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने आजादी के दौर से जुड़ी स्मृतियां साझा करते हुए उस संघर्ष और बलिदान को याद किया, जिसके चलते देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस अवसर पर महेश चौड़ाकोटी, राकेश ओली, प्रवीण ओली, चंद्र मोहन जोशी एवं बृजेश मेहरा को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और संघर्ष देश की अमूल्य विरासत है। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। पत्रकार संगठन द्वारा लगातार चार वर्षों से सम्मान समारोह आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मान देना एक सराहनीय पहल है।

सम्मानित परिजनों ने चंपावत जिला पत्रकार संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियां जीवंत रहती हैं और उनके योगदान को समाज के सामने लाने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शेखर जोशी, राजीव मुरारी, लक्ष्मण बिष्ट, पंकज पाठक, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, जीवन बर्ती, नवीन भट्ट सहित पत्रकार संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“मेहंदी के रंग, प्रतिभाओं के संग—टनकपुर में लायन्स क्लब का अनूठा आयोजन”

“हल्द्वानी की बेटी ने रचा विश्व इतिहास, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से Guinness World Record में दर्ज कराया नाम”