in , ,

“हल्द्वानी की बेटी ने रचा विश्व इतिहास, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से Guinness World Record में दर्ज कराया नाम”

Oplus_131072

हल्द्वानी। उत्तराखंड की धरती ने एक बार फिर देश-दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। हल्द्वानी निवासी रेनू धारियाल ने अपने असाधारण रूप से लंबे बालों के दम पर Guinness World Record में अपना नाम दर्ज कराया है। रेनू के बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 10 इंच मापी गई है।

रेनू ने अपने लंबे बालों के साथ जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड हासिल कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनके इस अनोखे रिकॉर्ड की हल्द्वानी में पुष्टि की गई।

बताया गया है कि रेनू ने वर्ष 2015 से बाल कटवाना पूरी तरह बंद कर दिया था। वर्षों तक धैर्य, मेहनत और नियमित देखभाल के बाद उनके बालों ने यह ऐतिहासिक लंबाई हासिल की।

रेनू की इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत, संयम और बालों की नियमित देखभाल शामिल है। जहां आज के दौर में लंबे बाल रखना अपने आप में चुनौती माना जाता है, वहीं रेनू ने वर्षों तक अपने बालों को संभालकर न सिर्फ एक अनूठी पहचान बनाई, बल्कि अब उसे विश्व रिकॉर्ड में भी तब्दील कर दिया है।

रेनू धारियाल की यह उपलब्धि उत्तराखंड की बेटियों की प्रतिभा, जुनून और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन गई है। हल्द्वानी से निकली यह खबर अब पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। 🌹

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान, पत्रकार संगठन ने निभाई जिम्मेदारी

“हादसा देखें तो तमाशबीन नहीं, राह-वीर बनें!” — सड़क हादसे में मददगार बनिए, सरकार देगी सम्मान और ₹25 हजार का इनाम