in , ,

“तीज के रंग में रंगा चम्पावत पुलिस परिवार, महिलाओं ने हुनर से सजाई उत्सव की शाम”

“वर्दी के फर्ज के साथ संस्कृति से जुड़ाव, चम्पावत पुलिस परिवार का हरियाली तीज महोत्सव बना मिसाल” 🌹

तीज के रंग में रंगा पुलिस परिवार, महिलाओं ने नृत्य, रैम्प वॉक और क्विज में बिखेरा हुनर

चम्पावत। हरियाली तीज के पावन अवसर पर चम्पावत पुलिस परिवार की ओर से पुलिस लाइन चम्पावत में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव संस्कृति, सौहार्द, उमंग और महिला प्रतिभा का शानदार संगम बन गया। पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिविजन चम्पावत श्रीमती रश्मि गोयल सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, रैम्प वॉक और क्विज प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने हरियाली तीज के रंगों को और भी खूबसूरत बना दिया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल “तीज क्वीन” प्रतियोगिता रहा, जिसमें निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शोभा जोशी को तीज क्वीन चुना। उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में पूनम गर्ब्याल प्रथम, नीतू द्वितीय और दलजीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में सुनीता भट्टा प्रथम, साबिया अंसारी द्वितीय और सुनीता यादव तृतीय रहीं। रैम्प वॉक में भावना गहतोड़ी प्रथम, शकुन्तला द्वितीय और पूजा गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा उपहार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

चम्पावत पुलिस परिवार का यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने कुमाऊं की संस्कृति, पारंपरिक पर्वों, आपसी सौहार्द और महिला सशक्तिकरण का सुंदर संदेश भी दिया। पुलिस परिवार की व्यस्त दिनचर्या के बीच आयोजित इस तरह के कार्यक्रम निश्चित रूप से परिवारों को जोड़ने और उनमें नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पोर्टल चैनल की ओर से चम्पावत पुलिस परिवार को इस खूबसूरत आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चम्पावत को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात, जिला अस्पताल में शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट

खेल प्रतिभाओं की तलाश: टनकपुर स्टेडियम में 77 बालिकाओं ने दी दक्षता की परीक्षा, विभिन्न खेलों में हुआ चयन परीक्षण