टनकपुर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालिका वर्ग की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में जिलेभर से 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग की कुल 77 बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

खेलवार प्रतिभागिता की बात करें तो एथलेटिक्स में 25, फुटबॉल में 13, बॉक्सिंग में 12, कराटे में 9, हॉकी में 9, बास्केटबॉल में 6, ताइक्वांडो में 2 तथा जूडो में 1 बालिका ने प्रतिभाग किया।

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता और खेल क्षमता का आकलन निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया। इसके लिए 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन और वर्टिकल जंप जैसे विभिन्न परीक्षण कराए गए।
चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, सतीश जोशी, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, कमलेश मेहरा, भुवन जोशी, चंद्रा पांडे एवं रीना राणा उपस्थित रहे।
वहीं खेल विभाग की ओर से फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, रण बहादुर मल एवं नितिन ढेक, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे एवं आनंद सिंह, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, मनमोहन डांगी एवं गौरव पंत, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे एवं शिवम डांगा, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल, ताइक्वांडो प्रशिक्षक इमरान अली, सेपक टाकरा प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक कृष्णा, आकाश एवं नरेंद्र तथा कराटे प्रशिक्षक विजय रावत, दीपक एवं राकेश जोशी मौजूद रहे।
चयन प्रक्रिया के नोडल अधिकारी ललित मोहन कुंवर रहे। पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई। योजना के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।


