in , , ,

टनकपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.63 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान को मिली मजबूती, टनकपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा

Oplus_131072

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में टनकपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 9.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली टनकपुर प्रभारी निरीक्षक श्री चेतन रावत के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान मनिहारगोठ लोहे के पुल से करीब 300 मीटर पहले पुलिस ने मोटरसाइकिल से जा रहे गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन, निवासी वार्ड नंबर-3, टनकपुर, उम्र 38 वर्ष को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2026 में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा वर्ष 2025 में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज बताए गए हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह शामिल रहे।

चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल 112 या एएनटीएफ हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि जनसहयोग से ही उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान को मजबूती मिलेगी

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏑 राष्ट्रीय खेल दिवस पर टनकपुर की हॉकी में शानदार जीत, अंडर-23 में चम्पावत को 8-1 से हराकर बनी चैंपियन

“ज्ञान की कसौटी पर उतरे 1070 विद्यार्थी, भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह”