in , ,

“जातिवाद की राजनीति बंद करो” — मंच शुद्धिकरण मामले को लेकर टनकपुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रखीं प्रमुख मांगें

यूथ कांग्रेस की मांग राहुल गांधी पर असंवैधानिक तरीके से दर्ज की गई FIR वापस की जाय

Oplus_131072

टनकपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मामले के विरोध में शुक्रवार को टनकपुर नगर में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।

यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस पर जातिवादी एवं दलित विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके कार्यक्रम स्थल या मंच का शुद्धिकरण किया जाना सामाजिक समरसता के खिलाफ है।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की कथित जातिवादी मानसिकता के खिलाफ आमजन से आवाज बुलंद करने की अपील की।

युवा कांग्रेस ने इस मामले में दो प्रमुख मांगें भी उठाईं। पहली मांग रही कि मंच का शुद्धिकरण करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। वहीं दूसरी मांग में कहा गया कि दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर वापस ली जाए।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने कहा कि युवा कांग्रेस सामाजिक भेदभाव और जातिवाद के खिलाफ अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और किसी भी तरह के भेदभाव का विरोध किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रिया रावत, प्रदेश सचिव सतीश पांडे, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष आदिल, सौरभ गिरी, हरीश कुमार, राहुल कुमार, सुमित आर्य, दिवाकर, गौरव जोशी, अमित कुमार, आसिफ, शावेज, शिवम मिश्रा, अर्पित, सुमित कोहली, रूपेश सक्सेना, विनोद कोहली और अबरार हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नन्हे कान्हाओं और राधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ टनकपुर

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता, कस्तूरबा गांधी विद्यालय टनकपुर में विधिक जागरूकता के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस